दलौदा: UPI से खाते से निकले 18 हजार रुपये, दलोदा निवासी ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
दलोदा निवासी अंटू कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि 7 जून को उनके जिओ पेमेंट बैंक खाते से NAVI UPI के माध्यम से दो बार में 18 हजार रुपये अनधिकृत रूप से ट्रांसफर हो गए,राशि हरीश अरोरा नाम की UPI आईडी पर गई। पीड़ित ने जांच कर राशि वापस दिलाने और कार्रवाई की मांग की है,