बाराहाट: बाराहाट के भेड़ामोड़ खेल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया गया
Barahat, Banka | Nov 7, 2025 बाराहाट स्थित भेड़ामोड़ खेल मैदान पर शुक्रवार करीब 3.30 बजे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं है, उनके परिवार वालों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। जबकि माई बहन योजना के तहत मकर संक्रांति पर एक मुश्त 30 हजार महिलाओं को देंगे।