पटना ग्रामीण: बक्सर में किसानों की पिटाई की घटना की हो न्यायिक जांच, RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने की मांग
बक्सर के चौसा पावर प्लांट के पास मुआवजा सहित कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों पर लाठी चार्ज किए जाने को लेकर पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पीएम मोदी सहित भाजपा पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।