पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर राजद एमएलसी सुनील सिंह ने पशुपति कुमार पारस को बताया गद्दार
एनडीए में सीट बंटवारे के बाद लोजपा राम विलास को 5 सीट और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को एक भी सीट नहीं दिए जाने पर राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजे के साथ गद्दारी की थी। उन्होंने कहा कि रोपा पेड़ बबूल का तो आम कहां से होगा।