अनूपपुर: कोड़ा पंचायत में घर से निकला काला नाग, सर्प प्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
ग्राम पंचायत कोड़ा में सोन साह यादव के घर से काला नाग सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।