पलिया तहसील में कंबल चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर मंगलवार को पलिया तहसील के सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3:00 बजे अधिवक्ता तहसील परिसर से निकलकर सड़कों पर उतरे और जुलूस की शक्ल में सीओ कार्यालय पहुंच कर आरोपी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ दी तहरीर।