सुसनेर: 50 लाख मुआवजा व नोकरी की मांग पर अड़े रहे परिजन, ग्राम बराई में घण्टो तक ट्रांसफार्मर लटका रहा बिजलीकर्मी चेनसिंह का शव
बराई में बुधवार को बिजलीकर्मी चेनसिंह की ट्रांसफार्मर पर मौत के बाद घण्टो तक उसका शव लटका रहा, जिससे पूरे गांव का गुस्सा भड़क गया। और शव को उतारने से इनकार कर दिया। परिजन 50 लाख मुआवजा, 1 परिजन को नौकरी देने व हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने अधिकारियों को लिखित मांगे भेजने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण माने और फिर रात्रि में शव को उतारा गया।