सूरजपुर: चांदनी थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद में युवती रेडियो टावर पर चढ़ी, 5 घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई
सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती के रेडियो टावर पर चढ़ जाने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी को थाने बुलाकर शादी कराने की मांग पर अड़ गई। बताया गया कि दोनों पिछले 3-4 वर्षों से रिश्ते में थे, लेकिन युवक कई माह पहले उसे छोड़कर चला गया और तब से उसका मोबाइल भी बंद है।