भिवानी: CIA 1 ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी के नाम पर 30 लाख 50,000 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 5 वे आरोपी पकड़ा
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम ने 30 लाख रूपए की धोखाधड़ी के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितिन पुत्र बीरसेन निवासी बंथला थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी को पेश करने न्यायालय में कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है ।