भिवानी: भिवानी की फुटबॉल टीम ने प्रदेश स्तरीय खेल महाकुंभ में किया बेहतरीन प्रदर्शन, हासिल किया तीसरा स्थान
महाकुंभ में फुटबॉल प्रतियोगिता में भिवानी की पुरूष वर्ग की फुटबॉल टीम ने तीसर स्थान हासिल किया है। भिवानी की फुटबॉल टीम के प्रदेश भर में शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पवन फौगाट ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में फतेहाबाद, जंीद, भिवानी व हिसार की टीम सेमीफाईन में पहुंची थी।