मेदिनीनगर (डालटनगंज): सेमरा में घर में खेलते समय मासूम पर गिरा प्लाई बोर्ड, 2 वर्षीय बच्चे का पैर हुआ फ्रैक्चर
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान गांव निवासी जितेंद्र कुमार रवि के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे अंकित घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दीवार के सहारे रखा भारी प्लाई बोर्ड अचानक