ललितपुर: भव्य आयोजन के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, नगर में जयकारों से गूंजा पूरा नगर, निकाली गई विशाल शोभायात्रा
हनुमान जयंती के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखे नहीं बन रहा था डीजे की धुन पर जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण गूंज मन हो उठा।