सेपउ: नदी में डूबने से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Sepau, Dholpur | May 10, 2026 सैंपऊ क्षेत्र के गांव नगला महू से गुजर रही पार्वती नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। शादी वाले घर में युवक की मौत से मातम पसर गया है। बसेड़ी थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है, जहां 18 वर्षीय प्रशांत पुत्र दीपू ठाकुर निवासी नगला महू की मौत हुई है। जैसे ही लोगों को नदी में हुए हादसे की खबर लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़