बीती रात बलौदा बाजार जिले के भाटापारा में आई तेज आंधी और बारिश से गिरे पेड़ ने कई प्रमुख मार्गों को अवरुद्ध कर दिया था। सुबह होते ही मौके पर पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पेड़ हटवाने और रास्तों को सुचारु कराने का कार्य कराया, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।