सिवनी: CM मोहन यादव के दौरे से पहले सिवनी में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक रजनीश सिंह समेत कई नेता हिरासत में
Seoni, Seoni | Jul 1, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी दौरे से पहले कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को केवलारी विधायक रजनीश सिंह ठाकुर समेत कई कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर प्रदर्शन पर उतर आए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने विधायक सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।