मसूदा: जालिया द्वितीय में बजरी खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
Masuda, Ajmer | Jun 20, 2026 जालिया द्वितीय गांव में अवैध बजरी खनन के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए है।ग्रामीणों ने खनन बंद करवाने की मांग को लेकर अनशन शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ये अनशन शनिवार शाम 5 बजे तक भी जारी रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बजरी खनन से सड़कें खराब हो रही है और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।