ललितपुर: ग्राम ऐरा में आम तोड़ते समय पेड़ पर अचानक सांप दिखाई देने से घबराकर किसान नीचे गिरा, डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
ग्राम ऐरा निवासी किसान चंद्रभान उर्फ चंदू पटेल गुरुवार दोपहर के समय आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान डाल पर अचानक सांप दिखने से वह घबराकर नीचे गिर गए। परिजनों द्वारा उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।