खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रशासन की सख्त निगरानी के तहत जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम चाचीडांड (डांडकारवां) में आज सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह 5 बजे एक छहपहिया वाहन में 200 बोरी (लगभग 80 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे टीम द्वारा मौके पर पकड़ा गया।