पटना ग्रामीण: अगमकुआं के भागवत नगर में एक छात्र को अपराधियों ने मारी गोली, छात्र गंभीर रूप से घायल
पटना सिटी के अगमकुआं स्थित भागवत नगर में रविवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक छात्र पर गोली चला दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।