मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में कटान रोधी परियोजना का काम बंद, ग्रामीणों ने गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन
जिगना थाना क्षेत्र के बिजर कला गांव में नारायण घाट से मांझी बस्ती तक निर्माणाधीन कटान रोधी परियोजना का काम बीते एक सप्ताह से बंद है गुणवत्ता मानकों की अनदेखी के विरोध में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्य दाई संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस परियोजना का शिलान्यास 12 अप्रैल को। नगर विधायक ने किया था जिसका कार्य बंद है।