गढ़ा थानांतर्गत आनंद कुंज तिराहा विमल टेंट के पास लगे एक विद्युत ट्रांसफार्मर के ऊपर एक दुर्लभ सफेद उल्लू सोमवार सुबह लगभग 6 बजे से बैठा हुआ था, जो कि रेस्क्यू होने तक वहां से हिला तक नहीं, वहीं रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले वहां अचानक ललमुहे बंदरों का चार सदस्यीय दल आकर उल्लू से छेड़छाड़ करने लगा, थोड़ी देर में वहां तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठी हो गई।