शाहजहांपुर: भीषण गर्मी में शहर के चौराहों पर लगेगा ठंडे शरबत का सेवा अभियान, हर मंगलवार होगा प्रसाद वितरण: समाजसेवी संजय गुप्ता
शाहजहांपुर। बढ़ती गर्मी के बीच शहर में राहत पहुंचाने की एक सराहनीय पहल सामने आई है। श्री गुरु कृपा जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा 30 अप्रैल से दो माह तक शरबत वितरण अभियान शुरू किया जा रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक संजय गुप्ता ने बताया कि इस दौरान राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को मुफ्त ठंडा शरबत उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें तपती धूप में राहत मिल सके