पीलीभीत: पूरनपुर में भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए अधिवक्ताओं ने शरबत वितरण शिविर लगाया
पीलीभीत जनपद में पड़ रही भीषण हीट वेव और तेज लू से आमजन बेहाल हैं। मंगलवार को तापमान बढ़ने के साथ दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में पूरनपुर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मंगलवार दोपहर 12 बजे तहसील और कोतवाली गेट पर शरबत वितरण शिविर लगाया। अधिवक्ताओं ने राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों को पिलाया शरबत।