सोयत निवासी 50 वर्षीय गंगाराम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उन्हें गुरुवार रात 9 बजे जिला अस्पताल आगर पहुँचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं।