महसी: लौकीहा के पास तेल से भरे टैंकर और डंपर की भीषण टक्कर, डंपर चालक गंभीर, टैंकर चालक फरार, मौके पर पहुंची पुलिस
खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बेलहा-बहरौली तटबंध पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे तेल से भरे टैंकर और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर चालक राम रतन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी शिवपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। टक्कर के बाद टैंकर तटबंध के नीचे खाई में पलट गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।