दनियावां: दनियावां थाना पुलिस ने नेटार गांव में 15 साल से फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार।
दनियावां थाना पुलिस ने नेटार गांव में 15 साल से फरार आरोपियों के घर न्यायालय से निकले इश्तेहार को चिपकाया है। आरोपी 2010 से फरार है।फरार आरोपी अशोक बिन्द,चिंतामन बिन्द और संतोष बिन्द है। इश्तेहार चिपकाने के दरमियान संतोष बिन्द को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताई कि फरार दो आरोपी को सरेंडर न करने पर कुर्की जब्ती कि जाएगी।