खरगोन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विराज, पिता हीरालाल, निवासी चिलकारा, बदनावर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंडलेश्वर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में विराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,