कैराना नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख की मांग करते हुए उसका उत्पीडन करते थे।आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने अपने पति से छेड़छाड़ की शिकायत की तो पति, ससुर, सास, देवर, ननद व ननदोई ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया।