ऋणमुक्तेश्वर श्री शिव डोला समिति, जैतापुर की महत्वपूर्ण द्वितीय बैठक कुंदकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समस्त संरक्षक, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये ताकि 5वाँ वर्ष और अधिक श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जा सके महोत्सव के दौरान नशा मुक्ति का जन-जागरण संदेश भी दिया जाएगा। डोला यात्रा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा 15 आकर्षक झांकियां, नगाड़े, ढोल एवं बैंड शामिल होंगे ,तथा भगवान ऋणमुक्तेश्वर महादेव की पालकी को ऑर्गेनिक सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा।
Khargone, Khargone (West Nimar) | Aug 2, 2026