पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर दाउदनगर के पटना रोड स्थित एक आईटीआई संस्थान में गुरुवार की शाम 4:00 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा की अध्यक्षता 20 सूत्री उपाध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने की। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।