अनूपपुर: बैटरी स्कूटी की डिग्गी में शराब सप्लाई का वीडियो वायरल, “मोबाइल ठेका” कहकर उठा रहे सवाल
बरगवां-अमलाई में एक बैटरी स्कूटी की डिग्गी में शराब की बोतलें ले जाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने वार्ड क्रमांक 1 में खुलेआम शराब होम डिलीवरी का आरोप लगाते हुए पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।