राजकीय शरबती गाड़ोदिया राजकीय बालिका विद्यालय, कोटड़ी की छात्राओं का एक दल आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे को शिक्षिकाओं के साथ कोटड़ी थाना परिसर पहुँचा। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने पुलिस थाना की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्राओं को थाने के विभिन्न विभागों के साथ-स