कैराना कोतवाली पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक यशपाल सिंह सोम के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव भूरा—जंधेड़ी रोड से खुरगान जाने वाले खडंजे से एक संदिग्ध को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए थाने लाया गया। आरोपी का नाम फुरकान बताया गया है।