ब्यावर: ब्यावर सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन में की बड़ी कार्रवाई, दो वाहन किए ज़ब्त
Beawar, Ajmer | Nov 7, 2025 शुक्रवार को शाम 5:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी खबर : ब्यावर सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन में दो वाहन जप्त,ब्यावर सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टेलर और एक डंपर को जप्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात क्षेत्र में गश्त के दौरान की। दोनों वाहन बिना परिवहन स्वीकृति के बजरी से भरे हुए पाए गए।