मंदसौर: धनगर मोहल्ले के बालाजी मंदिर में चोरी, घंटी व पूजा सामग्री ले गए चोर
मंदसौर। शहर के धनगर मोहल्ले स्थित बालाजी मंदिर में चोरों ने करीब 5 किलो वजनी घंटी और पूजा सामग्री चोरी कर ली,बदमाशों ने दान पेटी तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी 9 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे सामने आई, स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की,