परसिया: मोहन कालरी में एटक ने ली बैठक
केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन को लेकर की चर्चा
मोहन कालरी के एटक कार्यालय में एटक ने मजदूर संगठनों की बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी पहंुचे और कामगारों के साथ संगठन और उद्योग के मुद्दे पर चर्चा की। रविवार को 11 बजे रामकेरा यादव ने बताया कि कामगारों को उद्योग से जुडी जानकारियां दी गई।रामकेरा यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को लेकर जानकारी दी। उद्योग के ताजा हालतों से अवगत कराया।