धमतरी: कंडेल में हाई टेंशन तार टूटकर गिरने से निकलने लगी जबरदस्त चिंगारी, ग्रामीण हुए दहशत में
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम कंडेल में उस वक्त लोग दहशत में आ गए जब हाई टेंशन तार टूट कर नीचे गिर गया। तार नीचे गिरते ही जबरदस्त चिंगारी निकलने लगा। जिसे देख लोग सहम गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली खंबे के नीचे आग लगने के कारण से हाई टेंशन तार टूट कर नीचे गिर गया। जिसमे चिंगारी निकलने लगा। गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति इस तार के संपर्क में नहीं।