पिपरा: हरिहरगंज में बिजली कटौती पर सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सख्त, जल्द समाधान की चेतावनी दी
Pipra, Palamu | Mar 20, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली लोड शेडिंग की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी के बीच हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने हरिहरगंज बिजली पावर ग्रिड पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद विद्युत कर्मियों से पावर सप्लाई की पूरी जानकारी ली और उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों पर गहरी चिंता जताई।