नरसिंहपुर: शमशान शेड का पैसा जनपद सदस्य के खाते में सचिव ने किया ट्रांसफर, ग्रामीण ने SDM कार्यालय पहुंचकर SDM से की शिकायत
झिरी खुर्द निवासी ग्रामीण ने SDM से शिकायत करते हुए बताया है कि गांव के सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए मिली शमशान शेड की राशि को जनपद सदस्य के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। ग्रामीण ने कहा कि जनपद सदस्य और सचिव के द्वारा मामले को लेकर झूठ बोला जा रहा है। इसलिए उसने SDM को आवेदन देते हुए पूरे मामले में जांच करवाने की मांग की है।