तिलग्वा गांव में 20 दिनों से अंधेरा, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामवासी नाराज़
कटनी के रीठी तहसील के ग्राम तिलगवा में पिछले 20 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के बावजूद अब तक बदला नहीं गया है जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है ग्रामीणों में इसको लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को खराब ट्रांसफार्मर की सूचना दी,