कटनी: रीठी के सरकारी अस्पताल में कुत्तों और मवेशियों का आतंक, लाचार स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
कटनी के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था का ऐसा नजारा पहले शायद ही कभी देखा गया हो एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर के अंदर मवेशी खुलेआम घूमते नजर आ रहे है यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर कोई भी सहज रूप से अस्पताल की लाचार और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा लगा सकता है