समाधान योजना: देवगांव में बढ़े बिजली बिलों में राहत के लिए निकाली गई जन-जागरूकता रैली
मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र द्वारा आज देवगांव में एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इस रैली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना के लाभों और बढ़े हुए बिजली बिलों में दी जा रही छूट के बारे में जानकारी देना था।