उमरिया गांव में गरीब मजदूर पर बिजली बिल का कहर, ₹1 लाख का बिल आने से उपभोक्ता परेशान
कटनी के रीठी तहसील अंतर्गत उमरिया ग्राम में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के एक गरीब मजदूर करण सिंह के नाम पर एक लाख रुपए का बिजली बिल आया है, जिससे पूरा परिवार सदमे में है करण सिंह की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। परिवार का भरण-पोषण वह दैनिक मजदूरी कर के किसी तरह करता है