नगर पोलायकलाँ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन एवं पूजन किए। रथ यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजन