सिराथू: शहजादपुर फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर से टकराने से एक हेल्पर की मौत, दोनों के चालक घायल, कौशांबी में फिर से हुआ सड़क हादसा
सिराथू के शहजादपुर नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर जिस पर इंटरलॉकिंग लदा हुआ था इसकी ट्रॉली का पहिया खुल गया जो डिसबैलेंस हो गया। एक ट्रेलर इसी में जाकर टकरा गया है। इस घटना में ट्रैक्टर हेल्पर मनोज की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक ट्रेलर और ट्रैक्टर के चालक भी घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस और भीड़ पहुंची सड़क को खाली करवाया गया है।