माखन नगर: बागरातवा दरगाह में हुई तोड़फोड़ के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने सौंपा ज्ञापन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 9, 2026
बागरातवा स्थित विश्व प्रसिद्ध गौरी साहब बादशाह की दरगाह में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तोड़फोड़ किए जाने के मामले में गुरुवार को मुस्लिम समाज सहित अन्य वर्गों के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द पहचान करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।