अरवल: कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन, DM कुमार गौरव ने लगभग 20 लोगों की सुनीं समस्याएं
Arwal, Arwal | May 2, 2025 शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार में लगभग 20 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों के द्वारा भूमि विवाद, अतिक्रमण, आवास, नाली निर्माण, पानी की कमी जैसी शिकायतें सामने आईं। डीएम ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देश दिए।