अरवल: जातिगत जनगणना पर बोले प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा और जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, कहा- मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक
Arwal, Arwal | May 2, 2025 शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे अरवल अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा और जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने जातिगत जनगणना को लेकर केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह निर्णय देश और समाज के सर्वांगीण विकास तथा समावेशी नीतियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।