अरवल: रोहाई गांव में एक ही परिवार की सास और बहू की पोखर में डूबने से मौत, परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया
Arwal, Arwal | May 2, 2025 शुक्रवार दोपहर 12:00बजे भगवान यादव की पत्नी और बहू पोखर में कपड़े धोने गईं। कपड़ा धोते समय भगवान यादव की पत्नी गहरे पानी में चली गईं। सास को डूबता देख बहू भी बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए पोखर में कूद गई। दोनों को लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया।