बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण किया वितरित
गांधी स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण रविवार की दोपहर 2:00 बजे किया. इस दौरान DM श्रीकांत शास्त्री समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. वितरण के दौरान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का भी लाभ दिया गया. इस दौरान दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल, चश्मा आदि का वितरण किया गया.